नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतरे, आज शहर में शुरू नहीं हुई सफाई, जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर

एक दरोगा के साथ कथित अभद्रता का मामला

नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतरे, आज शहर में शुरू नहीं हुई सफाई, जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर

जावरा. नगर में रोज सुबह सफाई शुरू हो जाती हैं लेकिन आज 24 सितंबर को ऐसा नहीं हुआ। नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए हैं। और शहर में सफाई नहीं की। इसके कारण बाजार से लेकर प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के और कचरे के ढेर पड़े हुए हैं। सफाई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि किसी पंडाल की सफाई व्यवस्था को लेकर एक व्यक्ति ने हमारे दरोगा के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। इसी के विरोध में हड़ताल पर उतरे हैं और जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। सफाई कर्मचारी संगठनों ने एक पार्षद प्रतिनिधि पर भी आरोप लगाया है। हालांकि पार्षद प्रतिनिधि की तरफ से बयान आया है कि वह मौके पर नहीं थे और ना ही किसी भी सफाई कर्मचारी या दरोगा से उनकी सीधे या फोन पर कोई बात हुई है। इधर इस मामले में सफाई कर्मचारियों ने सुबह घंटाघर चौराहा पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया और थोड़ी देर में पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करेंगे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।