मुख्यमंत्री की सभा से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, पहले पुलिस ने नजर बंद रखा, फिर छोड़ा तो चौपाटी पर की नारेबाजी

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वाले थे, प्रशासन को हुड़दंग का डर सताया तो फिर एसडीएम ने लिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री की सभा से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, पहले पुलिस ने नजर बंद रखा, फिर छोड़ा तो चौपाटी पर की नारेबाजी

रतलाम. जिले के जावरा में आज 28 दिसंबर रविवार को दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आएंगे। वह यहां से भावांतर योजना की राशि का वितरण करेंगे। प्रदेश के 3.77 लाख किसानों को करीब 810 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से बांटी जाएगी और इसमें जिले के 12000 से अधिक किसानों को 20 करोड़ 74 लाख रुपए मिलना है।

                 भगत सिंह कॉलेज मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के नेता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाह रहे थे। लेकिन प्रशासन को लगा कि यदि कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री तक पहुंचे तो हुड़दंग हो सकती हैं। इसलिए सुबह ही पहले तो पुलिस ने कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी को घर पर ही नजर बंद रखा। उधर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर हाटपीपल्या तक ले गए। बाद में छोड़ दिया तो सभी नेता चौपाटी चौराहे पर पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री डॉ यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस नेता सोलंकी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी से मिलना चाह रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन के दम पर हमें रोकने का प्रयास किया गया। फिलहाल एसडीएम ने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन देकर हमसे ज्ञापन लिया है। फिर भी हम मुख्यमंत्री मिलने का प्रयास करेंगे। फिर जो स्थिति बनेगी वह देखी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य एवं किसान कांग्रेस नेता राजेश भरावा, पप्पू चारोड़िया, सन्नी आखेड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जावरा में काग्रेस के प्रदर्शन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

https://youtu.be/Rvxe3JCWXTg?si=oha_dOKP8X1U1YTb