बाइक सवार युवक कुत्ते पर फैंक गए बड़ा भारी पत्थर, जीवदया प्रेमी बोले इन्हें ट्रेस कर पुलिस को बताएं तो देंगे ईनाम
समाजसेवी पंकज कांठेड़ और रवि खारीवाल ने सोशल मीडिया पर चलाया कैंपेन, पुलिस से कार्रवाई की मांग
जावरा. जिले के जावरा नगर में बजाजखाना क्षेत्र में रोड पर बैठे कुछ कुत्तों पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने बड़ा भारी पत्थर फैंका। ये घटनाक्रम 1 सितंबर की रात 9.27 बजे का बताया जा रहा है और इस मुद्दे पर जीवदया प्रेमी लोगों ने 3 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कैंपेन छेड़ दिया।
जीवदया प्रेमी पंकज कांठेड़ और रवि खारीवाल ने फेसबुक पर पाेस्ट की। इसमें लिखा कि बाइक पर तीन युवक आए और बजाजखाना में कुत्ते पर बड़ा भारी पत्थर फैंका। इससे कुत्ता जख्मी हो गया और वे बाइकर्स भाग गए। ऐसा कृत्य मानवीय नहीं है। इसलिए ऐसे बेजुबान श्वानों पर पत्थर फैंकने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होना चाहिए। इन्होंने बताया कि हमने पुलिस को भी सूचना दी है। वहीं सोशल मीडिया पर इन्होंने लिखा कि जो व्यक्ति उक्त युवकों को ट्रेस करके पुलिस को सूचित करेगा और पर्याप्त सबूत देगा, उन्हें पंकज कांठेड़ और रवि खारीवाल मिलकर उचित इनाम देंगे। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई अन्य लोगों का सपोर्ट भी इन दोनों जीवदया प्रेमियों को मिल रहा है और कुत्तों पर ऐसे बर्बरता पूर्वक पत्थर फैंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं सिटी थाना पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर निम्न पोस्ट वायरल हो रही है

पंकज कांठेड़ ने कुछ वाट्सऐप ग्रुप में यह पोस्टर भी वायरल किया है...
